शामली

वाहन चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल के कटे पार्ट्स बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली झिंझाना। थाना झिंझाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम हथछोया निवासी विकास की मोटरसाइकिल 30 जून 2026 को चोरी हो गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी मुनव्वर उर्फ मनवार निवासी ग्राम हथछोया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को पहचान छिपाने के उद्देश्य से काटकर अलग-अलग हिस्सों में छिपाने तथा इंजन कबाड़ी को बेचने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button