डीडीयू-जीकेवाई केंद्र पर ड्रेस वितरण समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। संस्था ओमवती जानकी देवी सामाजिक कल्याण शिक्षा समिति द्वारा संचालित डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र, एएचएम कॉन्वेंट स्कूल, पीरबहोड़ा में सोमवार को ड्रेस वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि बरेली लोकसभा एवं ब्लॉक प्रमुख दमखोदा श्रीमती स्नेह लता ने तीन बैचों के प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस वितरित की। इस मौके पर डीपीएम अवनीश कुमार और बीडीपीएमयू रुद्र सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेने और रोजगार के लिए तैयार रहने को प्रेरित किया।
डीपीएम अवनीश कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्रों को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। ड्रेस पाकर प्रशिक्षणार्थी उत्साहित दिखे। कई छात्रों ने भाषण और गायन से प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख इब्ने अली, प्रोजेक्ट हेड पीयूष शुक्ला, वित्त प्रमुख जुबेद मियां, सेंटर मैनेजर अशरफ अली, एमआईएस हसीनुद्दीन, अक्षय कुमार, राहिद अली, एरिक दास, समरीन सहित सभी ट्रेनर मौजूद रहे।



