अमेठी

राजस्व टीम पर हमले के आरोपी पांच अभियुक्तों को जेल भेजा गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 13में बुधवार को ग्राम समाज के खाते की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम के साथ मारपीट और सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। चौदह गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पांच लोगों को जेल भेज दिया गया है। राजस्व टीम के साथ दबंगई और मारपीट का मामला जिले में सुर्खियों में है।
बुधवार को नगर‌ पालिका गौरीगंज के अन्तर्गत वार्ड नं13 में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटाने गई। राजस्व टीम को अतिक्रमण कारियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। अतिक्रमण कारियों की ओर से नायब तहसीलदार और राजस्व टीम पर हमला बोल दिया गया। सरकारी गाड़ियों में भी तोड फोड़ की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डी एम संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक ने वार्ड नं 13में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। प्रशासन गुरुवार को बड़ी टीम और भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सरकारी जमीन पर कब्जा हटवाने की तैयारी में लगा हुआ है।
एस डी एम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम बुधवार को वार्ड नंबर 13, माधवपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने गई थी। उदयभान सिंह और उनके परिवार के लोगों ने अवैध कब्जा किया है। राजस्व टीम ने जैसे ही अवैध कब्जे को हटवाने का काम शुरू किया, अतिक्रमणकारी परिवार के लोग टीम से भिड़ गए,गाली गलौज, मारपीट पर उतारू हो गए।टीम के साथ गई सरकारी गाड़ियों को भी तोड़ने की कोशिश की। हमले में नायब तहसीलदार और लेखपाल को चोटें भी आईं हैं।
एस डी एम प्रीति तिवारी ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।अब बड़ी टीम भेजकर फोर्स के साथ अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा। अवैध कब्जा उदयभान सिंह और उनके परिवार के लोगों ने किया है।

इनसेट

जेल भेजे गए राजस्व टीम के साथ दबंगई करने वाले अभियुक्त

अमेठी।

बुधवार को वार्ड 13माधवपुर में ग्राम समाज के खाते पर किए गए अवैध कब्जे की एक शिकायत के निस्तारण के लिए गांव गई राजस्व टीम के साथ दबंगई और मारपीट करने के आरोप में गौरीगंज पुलिस नेबी एन एस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में नामजद अभियुक्त उदयभान सिंह पुत्र विजय पाल सिंह -39,राम केवल मौर्य पुत्र रामनारायण मौर्य -55, रामकृष्ण मौर्य पुत्र बाबू लाल -40, वीरेंद्र कुमार पुत्र अवधेश -36, ईश्वर सिंह पुत्र कुंवर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button