गोड्डा

रेलवे विभाग के जेनरल मैनेजर मिलिंड देउस्कर ने देर शाम गोड्डा रेलवे स्टेशन का किया दौरा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। रेलवे विभाग के जीएम मिलिंड  देवस्कर ने गोड्डा स्टेशन का दौरा किया है। गोड्डा स्टेशन में बन रहे कोचिंग डिपो सहित गोड्डा – पीरपैंती और पाकुड़ को जोड़ने वाली रेल लाइन का लिए जायजा भी लिया है। रेलवे विभाग के जेनरल मैनेजर मिलिंड देउस्कर ने देर शाम गोड्डा रेलवे स्टेशन का दौरा किया।गोड्डा रेलवे स्टेशन में बन रहे कोचिंग यार्ड सहित गोड्डा पीरपैंती व गोड्डा पाकुड़ को जोड़ने वाली रेल लाइन का जायजा लिया है। इस दौरान जीएम मिलिंड देवस्कर ने कहा कि गोड्डा में कोचिंग यार्ड जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद गोड्डा पास थ्रो स्टेशन बन जाएगा, जो अभी टर्मिनल स्टेडन है। पास थ्रो स्टेशन बन जाने से गोड्डा से कई स्थानों की गाड़िया खुलने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं, गोड्डा-पीरपैंती और गोड्डा पाकुड़ रेल लाइन भी जल्द पूरा कर लेने कि बाते भी उन्होंने कही है‌। जेनरल मैनेजर के साथ मालदह डिविजन के डीआरएम मनीष गुप्ता के सहित रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गोड्डा में रेल लाने के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का अहम योगदान है। अब गोड्डा – पीरपैंती और पाकुड़ से रेल लाइन जुटने की कवायद चरम पर है। रेल परियोजना के विकास के बाद गोड्डा के उन्नती का मार्ग पूरी तरह से हो जायेगा। गोड्डा में और भी नया रेल यहां से होकर गुजरेगा, जिसमें क ई एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल होंगी। गोड्डा स्टेशन बनने के बाद क ई नये ट्रेन का परिचालन पूर्व में भी हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button