उत्तर प्रदेश सरकार ने पत्रकार कल्याण कोष के लिए 80.31 लाख रुपये जारी किए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पत्रकार कल्याण कोष के लिए 80 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। प्रमुख सचिव (सूचना) संजय प्रसाद ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान संख्या-86 के तहत “सूचना तथा प्रचार” लेखाशीर्षक के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का उपयोग पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा को बल मिलेगा। प्रमुख सचिव ने शर्त रखी है कि इस राशि का व्यय वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही किया जाना अनिवार्य है। साथ ही, सूचना निदेशालय को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिस मद से पुनर्विनियोग किया जा रहा है, उसमें चालू वित्तीय वर्ष में कोई अतिरिक्त धनराशि की मांग नहीं की जाएगी।
यह निर्णय पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उनकी आर्थिक स्थिरता और कल्याण को बढ़ावा देगा।




