पाकुड़

दिल्ली में अधीर रंजन चौधरी से मिले पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

Former Minister Alamgir Alam met Adhir Ranjan Chowdhury in Delhi; organizational issues were discussed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने नई दिल्ली स्थित आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आलमगीर आलम के पोते आहिल आलम भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन की मजबूती, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने जनसेवा और संगठनात्मक एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कांग्रेस नेताओं की यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती, आपसी संवाद और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button