अमरोहा

तिगरी गंगा मेला: 4500 शौचालय, 2000 हैंडपंप लगेंगे

शुभारंभ अमरोहा में सफाई-सुरक्षा पर विशेष ध्यान के आदेश, 28 अक्टूबर से होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में धनौरा तहसील के गजरौला स्थित तिगरी गंगा धाम पर लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेले को भव्य और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले का शुभारंभ 28 अक्टूबर को होगा, जबकि 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले में 4500 से अधिक शौचालय बनाए जाएंगे, जिनका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 2000 हैंडपंप भी लगाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मेला स्थल पर सड़कों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
मेला स्थल को 21 सेक्टरों में बांटा गया
सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला स्थल को 21 सेक्टरों में बांटा गया है। गंगा घाटों के किनारे वॉच टावर बनाए जाएंगे, जिन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसके अतिरिक्त, एक कोतवाली और 66 पुलिस चौकियां भी स्थापित की जाएंगी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
जिलाधिकारी (डीएम) निधि गुप्ता ने स्वयं मेले की तैयारियों की कमान संभाली है। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले के सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button