
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधायक निधि से निर्मित तीन योजनाओं का उद्घाटन मंगलवार को किए।राजमहल फेरीघाट स्थित यात्री शेड,हाटपाडा गैस गोदाम के समीप व राजवाड़ा में कब्रिस्तान के समीप निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किए।विधायक एमटी राजा ने कहा कि जनहित से जुड़े योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है ताकि क्षेत्र की जनता इससे लाभान्वित हो सके।वही मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख,विधायक प्रतिनिधि सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मो.मारूफ उर्फ गुड्डू,सहायक अभियंता प्रेम कुमार और सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



