सीकर
ठीकरिया का लाडला गर्वित हुआ जिला स्तर पर सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। वीरगाथा प्रोजेक्ट के तहत जिला स्तरीय वीरगाथा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया के छात्र गर्वित पुत्र रमेश कुमार रैगर को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर एवं यूडीएच मंत्री जाफर सिंह खर्रा द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि छात्र की इस उपलब्धि पर छात्र के अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र समोता, महिपाल बाजिया, विजयपाल बिजारणियां, चंद्रदेव, सुनील पारीक, सुरेन्द्र वर्मा, शीशपाल बाजिया, मुन्नी धायल, सजना धायल, सरोज, ममता, मंजू चौधरी अन्य स्टाफ सहित अभिभावक, ग्रामीण मौजूद रहे।



