उपायुक्त हेमंत सती ने बांझी उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Deputy Commissioner Hemant Sati conducted a surprise inspection of the Banjhi sub-health center.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र बांझी का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान केन्द्र में नियुक्त डॉक्टर अनुपस्थित पाई गईं। बताया गया कि केन्द्र में CHO की कोई प्रतिनियुक्ति नहीं है,जबकि तीन ANM की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं लैब टेक्नीशियन मोहम्मद नौशाद अंसारी और MPW प्रदीप कुमार भी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने गंभीर लापरवाही पर दोनों कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक सुविधाओं की कमी पर नाराज़गी जताई और तत्काल प्लेसेंटा पीट निर्माण, RO मशीन तथा सोलर लाईट की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पशुपालन चिकित्सालय में ताला बंद, उपायुक्त का कड़ा रुख – सभी का वेतन रोका जायेगा।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बांझी स्थित पशुपालन चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया,जहाँ चिकित्सालय परिसर में ताला लटका मिला। इस पर उपायुक्त ने गहरी नाराज़गी जताते हुए सभी डॉक्टरों और कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी व्यवस्था में लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। राज्यकीय अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय बांझी में अव्यवस्था पर उपायुक्त का सख्त रुख। निरीक्षण के दौरान राज्यकीय अनुसूचित जनजाति आदिवासी उच्च विद्यालय बांझी में मॉडलर किचन सुचारू रूप से संचालित नहीं पाया गया। वहीं नव-निर्मित किचन भवन की दुर्दशा देख उपायुक्त ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि 30 दिनों के भीतर भवन की मरम्मत पूरी की जाए,अन्यथा संबंधित एजेंसी व संवेदक से राशि वसूली कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मियों पर कठोर कार्रवाई होगी।



