बाराबंकी

मसौली पशू बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर पर नौवां वार्षिकोत्सव में विशाल भण्डारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। मसौली गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पशु बाजार मसौली स्थित राम जानकी मंदिर का नौवां वार्षिकोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया तथा आयोजित भंडारे मे साधु संतो के आलावा आसपास गांवो के सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया ।
     मसौली चौराहा स्थित पशु बाजार मे कस्बा मसौली निवासी लल्लू जयसवाल द्वारा स्थापित किये गये राम जानकी मंदिर का आठवा वार्षिकोत्सव के मौक़े पर रामचरित मानस का सुंदरकांड का आयोजन किया गया
 अभिषेक के उपरांत प्रतिमाओं का दिव्य श्रंगार हुआ। सुबह आठ बजे से मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां डालकर पुण्य लाभ कमाया गया। दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के पश्चात आरती संपन्न हुई और प्रसाद का वितरण किया गया पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे साधु संतो के आलावा सैकड़ो भक्तो ने भाग लिया।
   इस दौरान आयोजक राधा देवी जयसवाल,लल्लू जयसवाल, राहुल, शुभम, शिवकरण वर्मा, लवकुश वर्मा, रोहित, लक्ष्मण, हर्षित , राकेश जयसवाल, मोहित जयसवाल ,राकेश जयसवाल,आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button