अमरोहा

अमरोहा में सपा नेता नासिर हुसैन और रामलीला कमेटी अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत

सैदनगली में 2.5 घंटे में दो मृत्यु से शाेक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के सैदनगली में सपा नेता नासिर हुसैन और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शरद गुप्ता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। दोनों की मृत्यु ढाई घंटे के अंतराल में हुई। नासिर हुसैन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, शरद गुप्ता का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। दोनों के निधन से कस्बे में शोक का माहौल है।
1 सपा नेता नासिर हुसैन का निधन
2 रामलीला अध्यक्ष शरद गुप्ता का निधन
3 हार्ट अटैक से कस्बे में शोक
नगर पंचायत सैदनगली से सपा के टिकट पर अध्यक्ष का चुनाव लड़े नासिर हुसैन तथा रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शरद गुप्ता की सोमवार शाम हार्ट अटैक होने से मृत्यु हो गई। दोनों ने अलग-अलग अस्पतालों में ढाई घंटे के अंतराल में दम तोड़ दिया। दो जिम्मेदारों की अचानक मृत्यु से कस्बे में शोक का माहौल है।
सुबह सीने में घबराहट की शिकायत पर गए थे चेकअप कराने
नगर के मुहल्ला बड़ी वाली मस्जिद निवासी 52 वर्षीय नासिर हुसैन की पत्नी दानिश परवेज नगर पंचायत बनने से पहले सैदनगली की प्रधान रह चुकी हैं। सोमवार शाम आठ बजे वह सीने पर घबराहट की शिकायत होने पर चेकअप कराने के लिए दिल्ली को घर से निकले थे। गजरौला पहुंचकर उनके सीने में दर्द होने लगा। दिल्ली का सफर दूर होने की वजह से वह आनन-फानन में मुरादाबाद एक अस्पताल में पहुंचकर भर्ती हो गए। जहां इलाज के दौरान रात्रि 10:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। इन्होंने अपनी पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी को छोड़ा है।
शरद गुप्ता कार सेवा आंदोलन में गए थे जेल
उधर नगर के मोहल्ला शनि देव निवासी 55 वर्षीय शरद गुप्ता ने कुछ समय पहले अपनी आंख के पर्दे का आपरेशन कराया था। इसके बाद 10-15 दिन से उन्हें बुखार आ रहा था। वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत हुई और अस्पताल में ही रात आठ बजे उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि नासिर हुसैन और शरद गुप्ता में मित्रता भी थी। नासिर को शरद गुप्ता की हार्ट अटैक से मृत्यु का भी पता चल गया था। इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। शरद गुप्ता वर्ष 1992 में राम जन्मभूमि विवाद को लेकर कार सेवा आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे। वह आदर्श रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों ही चंडीगढ़ में इंजीनियर हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button