गाजियाबाद

ए. आर. रहमान के बयान को लेकर हिन्दू संगठनों में नाराज़गी, माफी की मांग उठाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : प्रख्यात संगीतकार ए. आर. रहमान के हालिया बयान को लेकर विभिन्न हिन्दू संगठनों में असंतोष देखने को मिल रहा है। यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट ने इस बयान पर अपनी आपत्ति जताते हुए इसे सनातन मानने वालों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।
संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय और लोकप्रिय व्यक्तित्वों को अपने शब्दों के चयन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उनके अनुसार इस प्रकार के बयान समाज में भ्रम पैदा कर सकते हैं और आपसी सौहार्द को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सहिष्णुता और सर्वसमावेशी मूल्यों पर आधारित रही है। ऐसे में किसी भी धर्म या परंपरा पर टिप्पणी करते समय संतुलन और संवेदनशीलता आवश्यक है। यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट का मानना है कि ए. आर. रहमान को अपने बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
गोयल ने यह भी कहा कि यदि उनके बयान से किसी की भावनाएँ आहत हुई हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना सकारात्मक कदम होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कर सकता है।
साथ ही उन्होंने बुद्धिजीवियों, कलाकारों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े सभी लोगों से अपील की कि वे अपने वक्तव्यों में संयम रखें और देश की एकता व सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button