खैरथल

हनुमान जन्मोत्सव पर विक्रम चौधरी परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
खैरथल : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरथल शहर की इस्माइलपुर रोड स्थित रोइसरो हाइट्स पर नगर परिषद खैरथल के नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी (विक्की चौधरी ) के परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह भंडारा इस बार उनके नवनिर्मित रोइसरो हाइट्स परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत विक्रम चौधरी की टीम द्वारा विद्युत विभाग स्थित बालाजी मंदिर में विधिवत भोग लगाकर की गई। इसके पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ, जहां पूरे दिन श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।भंडारे के दौरान विक्रम चौधरी की टीम ने सेवा भाव के साथ आमजन को भोजन कराया और सभी साथियों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि यह भंडारा उनके माता-पिता के आशीर्वाद से हर वर्ष आयोजित होता है। उन्होंने कहा, “हम तो केवल निमित्त मात्र हैं, यह सेवा आराध्य बालाजी भगवान के नाम से की जा रही है। मेरी कामना है कि परमात्मा सभी क्षेत्रवासियों को स्वस्थ रखें और सभी के जीवन में सुख-शांति बनाए रखें।” उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।
उपस्थित गणमान्य:
इस मौके पर विक्रम चौधरी के पिताजी रोहतास चौधरी (अध्यापक) एवं पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र चौधरी सहित रामकरण खटाना कुलदीप शर्मा, कृष्ण चौधरी, दीपक यादव, तरुण यादव, विक्रम सैनी, गुलशन (गुल्लू) शर्मा, रितिक चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर चौधरी, राज यादव, करण चौधरी  बिरजू राजपूत, मंगल सिंह रवि यादव प्रिंस चौधरी समीर चौधरी अंकित चौधरी राकेश चौधरी सत्यम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शहर मे टैक्सी स्टैंड यूनियन, अग्रवाल धर्मशाला, मण्डी हनुमान मंदिर, पहाड़ी हनुमान मंदिर पर भी विशाल भण्डारों का आयोजन और धार्मिक अनुष्ठान हुऐ.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button