
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गांधी मैदान में आयोजित सीनियर ए डिविजन क्रिकेट लीग में स्पार्टन इलेवन महागामा की टीम ने न्यू शाइनिंग क्रिकेट क्लब गोड्डा को 8 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू शाइनिंग की टीम सिर्फ 121 रन पर ऑल आउट हो गई।कप्तान सनम कुमार ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली। निक्सन कुमार ने 5 विकेट प्राप्त किया।जवाब में स्पार्टन इलेवन की टीम 16 ओवर 1 गेंद में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। निक्सन ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निक्सन को संघ के सदस्य अजीत कुमार के द्वारा दिया गया। वहीं, बी डिविजन में खेले गए मुकाबले में ताज क्रिकेट क्लब ने श्यामपुर इलेवन पोड़ैयाहाट को 82 रन से पराजित किया। ताज क्लब ने पहले खेलते हुए 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अभिषेक कुमार ने इस सत्र का पहला शतकीय पारी खेलते हुए 108 रन बनाया। जवाब में पोड़ैयाहाट की टीम सिर्फ 130 पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक कुमार को दिया गया।
अन्य मैच में रोहिनस क्लब ने रॉयल फ्रेंड्स को 41 रन से पराजित किया।




