भरत पुर

युवक ने की आत्महत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर क्षेत्र केभुसावर उपखंड के खेड़ली मोड़ थाना अंतर्गत आने वाले गांव फौजीपुरा में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दीवली के गांव फौजीपुरा में 30 वर्षीय मुरारी पुत्र गोविंद जाट ने फांसी का फंदा लगाकर अज्ञात कारणों के चलते जीवनलीला समाप्त कर ली। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। सूचना मिलने पर खेड़ली मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button