बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु
गठित क्रिटिकल कारिडोर टीमों के कार्य की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जनपद बाराबंकी में “ज़ीरो फेटैलिटी डिस्ट्रिक्ट” ZFD कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चत किए जाने के सम्बन्ध में पुलिस लाइन सभागार में, जनपद में गठित 10 क्रिटिकल कारिडोर टीमों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रिटिकल कारिडोर टीमों को रेफ्लेक्टिव जैकेट, बाडी वार्न कैमरा, ब्रीथ एनालाइजर वितरित किये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक, प्रभारी यातायात रामयतन यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



