बरेली

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई सम्पन्न

नाथधाम एम0एस0एम0ई0 टाउनशिप योजना हेतु जमीन खरीदने हेतु दर निर्धारण क्रय समिति का हुआ गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी की अध्यक्षता में आज मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कमिश्नरी स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण ने नाथधाम एम0एस0एम0ई0 टाउनशिप योजना की प्रगति के संबंध में अवगत कराया गया कि योजना विकसित किये जाने हेतु अधिसूचना का प्रकाशन कराया जा चुका है। इंडस्ट्रियल टाउनशिप की जमीन खरीदने हेतु दर निर्धारण क्रय समिति का गठन कर लिया गया है। माह जनवरी 2026 के अन्त तक भूमि क्रय किये जाना प्रारम्भ किया जायेगा।
 औद्योगिक इकाईयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु बैठक में उपस्थित एन0एच0आई, मुरादाबाद के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि 15 दिनों में निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा।
रामा श्यामा पेपर मिल वाली रोड (एन0एच0-30 से बहादुरपुर मार्ग) के निर्माण के संबंध में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, बरेली द्वारा अवगत कराया है कि अनुरक्षण कार्य हेतु टेंडर (तकनीकी निविदा) की प्रक्रिया चल रही है।
औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा एवं औद्योगिक आस्थान, सीबीगंज में विद्युत व्यवस्था सुचारू कराये जाने के संबंध में मुख्य अभियन्ता, विद्युत वितरण द्वारा अवगत कराया गया कि परसाखेड़ा उपकेन्द्र पर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती कर दी गयी है। सी0बी0 गंज व परसाखेड़ा में ट्रिपिंग की समस्या के निस्तारण हेतु लाईन मैंटीनेंस एवं ट्री कटिंग का कार्य भी करा दिया गया है प्रत्येक माह की 6 व 7 तारीख को मेगा कैम्प भी लगाया जा रहा है। जिस पर उद्यमियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम संजीव कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण डा0 मणिकंडन ए0, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी, मुख्य अभियन्ता विद्युत ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, अजय शुक्ला, गुरप्रीत सिंह, एस0के0 सिंह, मयूर धीरवानी, आशुतोष शर्मा, मो0 आरिफ आदि उद्यमीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button