विशेष एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर हुई बैठक
Meeting held regarding preparation of special and national Lok Adalat

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री अखिल कुमार की अध्यक्षता में आज व्यवहार न्यायालय, साहेबगंज एवं अनुमंडल न्यायालय, राजमहल में आगामी 30 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत एवं 13 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में विभिन्न न्यायिक पदाधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य इन दोनों लोक अदालतों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आवश्यक समन्वय एवं पूर्व तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में यह अवगत कराया गया किविशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट (धारा 138), पारिवारिक विवाद, भू-राजस्व, भूमि अधिग्रहण एवं मोटर दुर्घटना से संबंधित वादों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलह योग्य वादों का निपटारा पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अखिल कुमार ने संबंधित न्यायालयों और विभागों को निर्देशित किया कि वे शीघ्रता से: लोक अदालत के लिए लंबित वादों की पहचान करें, संबंधित पक्षकारों को सूचना/नोटिस की तामील सुनिश्चित करें,और सुलह की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु प्रभावी संवाद स्थापित करे।



