नशा मुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चंदवा में चलाया गया
A special awareness campaign regarding de-addiction was conducted in Chandwa

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ।
लातेहार। जिला के चंदवा प्रखण्ड स्थित एकमे एजुकेशन के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार रैली निकाला गया। जिसमें एकमे एजुकेशन के बच्चियों ने चंदवा के इंदिरा गांधी चौक तक यह रैली के रूप में आयोजन कर जागरूकता किया । रैली में नारे लगाते हुए सभी बच्चियों ने कहा कि अपना जीवन बचाना है नशा को दूर भगाना है ऐसे कई नशा से संबंधित कई नारो को बुलंद करते हुए रांची चतरा मुख्य मार्ग पर जागरूकता अभियान चलाया गया। एकमे एजुकेशन के मिथिलेश कुमार ने कहा कि सरकार नशा मुक्ति को लेकर कई तरह की अभियान पूरे देश भर में चला रही हैं। हम सभी लोग भी नशा को दूर भगाने के लिए एक जागरूकता अभियान के तहत मुहिम चला कर नशा को दूर करने के लिए विचार व्यक्त कर रहे हैं। इस अवसर पर नशा मुक्ति रैली में कई बच्चे शामिल हुए।



