सिंगरौली

अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ विंध्यनगर में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। एनटीपीसी सीएसआर के सौजन्य से अंबेडकर स्टेडियम, विंध्यनगर में अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन दिनांक 4 नवम्बर को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में शहडोल और शाजापुर के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें शाजापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में सिंगरौली और रायसेन की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें सिंगरौली की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 7-0 से विजयी रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य  नकवी, मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के सह सचिव एवं जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के अध्यक्ष आर. पी. पटेल, जिला कुश्ती संघ के सदस्य एवं स्पोर्ट्स टीचर अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष असगर अली, जिला उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अफसर हुसैन, जिला सचिव लवकुश तिवारी, जिला सह सचिव संजय गौतम, जिला सदस्य राजा एक्वा, जिला सदस्य हरेंद्र सिंह अल्ताफ खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
मैच संचालन मध्य प्रदेश के मैच कमिश्नर  नकवी की देखरेख में किया गया। साथ ही मध्य प्रदेश रेफरी बोर्ड से सुरेश विश्वकर्मा, दीपक सिंह, सीताराम, सहीसा जी रजनी सिंह राजू बैग एवं लक्ष्मी सहीसा संजय सिंह भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button