जज की अध्यक्षता में पीडीजे कक्ष में की गई तीन अलग अलग बैठक
Three separate meetings were held in the PDJ room under the chairmanship of the judge
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार नेशन फॉर मिडिएशन, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष मध्यस्ता अभियान को सफल बनाने को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारी, मेडिएटर अधिवक्ता के साथ अहम बैठक आज पीडीजे कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में की गई। नब्बे दिवसीय 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाली नेशन फॉर मिडिएशन अभियान* को लेकर पीडीजे शेष नाथ सिंह ने न्यायिक पदाधिकारी को मामलों को लेकर मध्यस्थता केंद्र में रेफरल करने को कहा ताकि अधिक से अधिक वादों का सफल निष्पादन हो सके।साथ ही मामलों को निष्पादन को लेकर कई कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई। विशेष मध्यस्थता अभियान में एनआईएक्ट, चेक बाउंस, राजस्व भू मामलों* को अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई ताकि अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निष्पादन हो सके। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आगामी 13 सितंबर 2025 को आयोजन होना है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में पीडीजे कक्ष में अहम बैठक की गई जिसमें उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारी मेडिएटर अधिवक्ता को सिविल मामले, आपराधिक मामले, राजस्व मामले, मोटर दुर्घटना दावा मामले, बैंक वसूली मामले, श्रम विवाद मामले, पारिवारिक मामले समेत सुलहनीय मामलों को को लेकर कई कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई साथ हीअधिक से अधिक संख्या में निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।



