पाकुड़

उपायुक्त ने किया बिरसा हरित आम बागवानी का औचक निरीक्षण

Deputy commissioner did a surprise inspection of Birsa Harit Mango Gardening

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़), उपायुक्त मनीष कुमार ने बड़ा घघड़ी पंचायत अन्तर्गत धनघरा गांव में मनरेगा से संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण किया। दो एकड़ कलस्टर में बागवानी के लाभुक दीनू मैडया और बलराम मैडया के जमीन पर बिरसा हरित आम बागवानी में आम,कटहल, अमरुद और इमारती पौधों की मिश्रित बागवानी को देखा तथा लाभुक सुशील मड़ाईया और चुनू मड़ाईया के दो एकड़ जमीन में गड्ढा खुदाई कार्य का निरीक्षन किया और पशु रोधक खाई (सी.पी.टी ) बनवाने का निर्देश बी.पी.ओ को दिया। वहीं दीनू मैडया और बलराम मैडया के आम बागवानी में निर्मित बिरसा सिंचाई कूप और डोभा देख कर उन्होंने किसान के प्रयासों की सराहना और कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना किसानों के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का सशक्त जरिया है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ संजय कुमार,बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, प्रभारी कल्याण / क़ृषि पदाधिकारी के.सी.दास, मुखिया मिरु सोरेन, पंचायत सचिव जाफरान अंसारी,रोजगार सेवक मालोती मुर्मू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button