मुरादाबाद

छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत पर बवाल, परिजनों को पीटकर किया अधमरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । ठाकुरद्वारा अब्दुल्लापुर लेदा में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि शिकायत से गुस्साए युवक के परिजनों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।
आरोपी ने छात्रा के परिवार वालो को लाठी-डंडों से पीटा
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह गांव के मदरसे में पढ़ने जाती है, जहां रास्ते में गांव का ही युवक उसका पीछा करता है और अभद्र टिप्पणियां करता है। हाल ही में आरोपी ने उसे मोबाइल नंबर भी थमा दिया, जिसके बाद छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत लेकर जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी युवक के परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले की पूरी वारदात गांव के ही एक युवक ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे छात्रा के परिजनों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक के परिवार का गांव में दबदबा है और पूर्व में भी वे कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। अब सवाल यह है कि क्या स्थानीय पुलिस दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी या फिर पीड़ित परिवार को ही न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर खंगाला जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button