ललितपुर

व्यापारी समाज के भीष्म पितामह पं. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। व्यापारी समाज के मसीहा एवं चार बार के सांसद रहे पं.श्याम बिहारी मिश्रा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर व्यापार मंडल कार्यालय, जगदीश मार्केट में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पं.श्याम बिहारी मिश्रा देश के करोड़ों व्यापारियों के प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने निडर और नि:स्वार्थ नेतृत्व के माध्यम से व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोकर उन्हें स्वाभिमान और सम्मान के साथ व्यापार करने की राह दिखाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में व्यापार मंडलों की स्थापना कर लगभग 10 करोड़ व्यापारियों को संगठित किया। वक्ताओं ने आगे कहा कि पं. मिश्रा ने अपने जीवन के पांच दशक व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और सेवा में समर्पित कर दिए। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया, पुलिस की लाठियां खाईं और कई बार जेल भी गए, लेकिन कभी झुके नहीं। आवश्यक वस्तु अधिनियम, बाट-माप अधिनियम, सैंपलिंग कानून और इंस्पेक्टर राज जैसी व्यवस्थाओं के खिलाफ उन्होंने लगातार आवाज उठाई और व्यापारियों को राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेताओं ने उन्हें व्यापारी समाज का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि उन्होंने व्यापारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और यह सिखाया कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भाजपा के सांसद रहते हुए भी उन्होंने व्यापारी हितों के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ संघर्ष करने से परहेज नहीं किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पं.मिश्रा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, नगराध्यक्ष महेश जैन मोनू, महामंत्री अनिल जैन, प्रदेश मंत्री नवीन, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जैन अनौरा, नगर महामंत्री पंकज बिरधा, डा.प्रीतम सराफ, अभय जैन एड., स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश जैन, महेश सतभैया, राजीव सुडेले, आईटी मंच अध्यक्ष अंकित सतभैया, युवा जिला संयुक्त महामंत्री अविरल जैन, अरविंद जैन, रिक्की जैन, उदयभान सिंह यादव, मोहम्मद नईम, मनमोहन पटवा, अविनाश जैन मयूर, विनोद जैन, बासु जैन सहित अनेक व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button