बेतुल
बैतूल दिव्यांगों की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय: सुरेंद्र सोलंकी
शिविर के दूसरे दिन 50 से अधिक लोगो को कृत्रिम अंग प्रदान किये गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सेवा को भाषण से नहीं सेवा करके और उस सेवा का जब लाभ उस सेवा प्राप्त करने वाले को मिलता है उससे जो संतुष्टि मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। उक्त उदगार सेवा भारती के प्रान्त संगठन मंत्री सुरेंद्र सोलंकी ने सेवा भारती एवं लोक शिक्षण समिति बैतूल के तत्वावधान में खेड़ी में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के शिविर मे कहे। उन्होंने समिति के द्वारा लगाए गए कृत्रिम अंग प्रत्यापण शिविर की प्रशंसा करते हुआ इसे अच्छी पहल बताया। उन्होने समिति को शिक्षा के साथ स्वावलम्बन के क्षेत्र में भी कार्य करने करने की पहल करने के लिए कहा। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर मे 100 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग देने का लक्ष्य रखा गया है और शिविर के आज दूसरे दिन 50 दिव्यांगों को जांच-माप एवं परीक्षण उपरांत कृत्रिम अंग जिसमे हाथ-पैर दिए गए। इस मौके पर समृद्धि हेल्थ केयर बैतूल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन रखा गया है जिसमे 350 स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां देने के साथ ही निशुल्क रक्त जांच कि भी सुविधा उपलब्ध रही। कार्यक्रम में खेड़ी के गणमान्य नागरिक बैतूल से अनेक समाज सेवी बड़ी संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित रही।



