कानपुर

कानपुर शहर अपनी संस्कृति और फैशन के लिए जाना जाता है : अभिनेत्री टीना आहूजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : किदवई नगर में यह नया और अत्याधुनिक शोरूम हनुमान मंदिर स्थित “मेहनाज़ ज्वेल्स बाय कांडा ब्रदर्स” रिटेल ज्वैलरी शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह बुधवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ इस अवसर को खास बनाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पुत्री और मशहूर अभिनेत्री टीना आहूजा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं,जिन्होंने विधिवत रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया उद्घाटन पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य अतिथि टीना आहूजा ने ‘मेहनाज ज्वेल्स’ के प्रयासों की सराहना की उन्होंने कहा  कि”कानपुर शहर अपनी संस्कृति और फैशन के लिए जाना जाता है,और मुझे खुशी है कि ‘मेहनाज ज्वैलर्स’ इस शहर में ग्राहकों को एक नया और भरोसेमंद विकल्प दे रहा है ज्वैलरी सिर्फ आभूषण नहीं होती,बल्कि यह भावनाओं और निवेश से जुड़ी होती है मुझे इस बात की खुशी है कि यह ब्रांड ग्राहकों को सोने पर सौ प्रतिशत बायबैक जैसी पारदर्शी और अनूठी सुविधाएं दे रहा है। मैं कानपुर वासियों को इस नए शोरूम के लिए शुभकामनाएं देती हूँ मैनेजिंग डायरेक्टर करणजीत सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि ‘मेहनाज़ ज्वेल्स’ का उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्ता,पारदर्शिता और आधुनिक सुविधाओं के साथ एक भरोसेमंद ज्वैलरी खरीदने का अनुभव प्रदान करना है शोरूम में ग्राहकों के लिए सोना,डायमंड एवं चांदी के आभूषणों का एक आकर्षक और विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें पारंपरिक,ब्राइडल और आधुनिक डिज़ाइनों की एक विशेष और एक्सक्लूसिव रेंज शामिल है मेहनाज ज्वेल्स’ ने ग्राहकों को आकर्षित करने और उन्हें अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए कई अनोखी योजनाएं और सुविधाएं पेश की हैं 11+1 स्कीम ग्राहकों द्वारा 11 मासिक भुगतान पूरे करने पर,12वां अतिरिक्त भुगतान कंपनी की ओर से लाभ स्वरूप प्रदान किया जाएगा एक वर्ष का फ्री ज्वैलरी इंश्योरेंस सभी ग्राहकों के लिए उनकी खरीदी गई ज्वैलरी पर एक वर्ष का निःशुल्क बीमा, ज्वैलरी पर ईएमआई सुविधा यह ब्रांड भारत का पहला ज्वैलरी ब्रांड होने का दावा करता है, जिसने ज्वैलरी पर ईएमआई (आसान मासिक किस्त) सुविधा की शुरुआत की है,सोने पर सौ प्रतिशत बायबैक सोने की ज्वैलरी पर सौ प्रतिशत बायबैक की गारंटी,डायमंड पर आकर्षक बायबैक/एक्सचेंज डायमंड ज्वैलरी पर 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू की सुविधा,कस्टमाइज्ड कस्टमाइज्ड ज्वैलरी ग्राहकों की व्यक्तिगत पसंद और आवश्यकता अनुसार कस्टमाइज्ड ज्वैलरी बनवाने की सुविधा कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस अमृतसर में स्थित है और कानपुर के इस शोरूम के साथ सूरत,लखनऊ,अमृतसर, और चंडीगढ़ में भी सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर शोरूम के निदेशक साहिब सिंह,जसनप्रीत सिंह,मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ करणजीत सिंह सहित शोरूम का समस्त स्टाफ मौजूद रहा जहां सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button