गोड्डा

छह माह से वेतन नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सफाई कर्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय में कार्यरत तीन सफाई कर्मी ने सोमवार को महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना  के बैनर तले छ माह से वेतन नहीं मिलने की मांग को लेकर बैठ गए। सफाई कर्मियों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन मनमानी रवैया अपना कर हम तीन सफाई कर्मियों को छ माह से वेतन भुगतान नहीं किया है।जिसके कारण हम सफाई कर्मी भुखमरी के कगार पर खड़ा हो गए हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि वर्ष 2014 से हम सभी महाविद्यालय में कार्यरत है।जब तक हम सभी का बकाया वेतन भुगतान नहीं करता है तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल
सफाई कर्मी वर्ष 2014 से महाविद्यालय में कार्यरत है।तकरीबन 12 साल सफाई कर्मी को लगातार हर माह किस बेसिक पर वेतन भुगतान किया गया।उस बीच कॉलेज प्रशासन किस कागजात के आधार पर महाविद्यालय में सफाई कर्मी से कार्य लिया गया। यह कॉलेज प्रशासन पर बड़ी सवाल खड़ी कर रही है।
क्या कहते हैं महाविद्यालय
प्राचार्य सुबोध झा ने बताया कि सफाई कर्मी का महाविद्यालय में किसी प्रकार का कागजात अवेलेबल नहीं है। हमारे आने के पूर्व महाविद्यालय में कैसे कार्यरत थे उसकी सूची की मांग गई है लेकिन अभी तक सूची अवेलेबल नहीं हो पाया है।महाविद्यालय को कागजात मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन आगे की काम करेगी। फिलहाल वेतन पर रोक लगाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button