पूर्वी सिंहभूम
रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स द्वारा आयोजित नेशनल प्राइड सैनिकों के सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने रणविजय सिंह का किया स्वागत
Bollywood actress Poonam Dhillon welcomed Rannvijay Singh at the National Pride Soldiers' Felicitation Ceremony organised by Reflection Network Events.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स द्वारा आयोजित नेशनल प्राइड सैनिकों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता सह- बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने सिंह का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सिंह ने भी अभिनेत्री का झारखंड प्रदेश में स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और सैनिकों के सम्मान को राष्ट्र का गौरव बताया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करना था।



