जालौन

उरई में स्कूली वाहन चालकों के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 

7 पाए गए अस्वस्थ, सड़क सुरक्षा पर दी गई अहम जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

उरई : जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, झाँसी रोड में परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्कूल प्रशासन के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महर्षि विद्या मंदिर और एसआर पब्लिक स्कूल के 54 चालकों व परिचालकों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान डॉ. पंकज, नेत्र परीक्षण अधिकारी श्रीमती ज्योति, लैब टेक्नीशियन श्री हरिश्चंद्र, स्टाफ नर्स रमाशंकर पाल और एम्बुलेंस चालक रमेशचंद्र की टीम द्वारा नेत्र, मधुमेह व सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में चार चालकों में शुगर स्तर बढ़ा पाया गया जबकि तीन चालकों की दृष्टि कमजोर निकली। सभी को उचित चिकित्सीय सलाह दी गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार ने चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और वैध कागजों के साथ सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, मोबाइल के प्रयोग से बचाव और घायलों की मदद जैसे नियमों पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button