मेरठ

ड्रोन की निगरानी, अचानक चली गोली और हो गई 17 वर्षीय किशोर की मौत

-परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

परीक्षितगढ़। मंगलवार तड़के किशोर (16) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोर अन्य युवकों के साथ सोमवार रात छत पर ड्रोन को मार गिराने के लिए पहरेदारी कर रहा था। पहरेदारी करने वाले लड़कों में से एक के पास तमंचा था। सभी युवक बातें कर रहे थे। अचानक तमंचे से गोली चल गई। गोली किशोर की कमर में लग गई। गोली लगते ही किशोर लहूलुहान होकर छत पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, तमंचा भी बरामद कर लिया है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की है।

ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गांवों में अज्ञात ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 15 दिनों से लगातार गांवों के आसमान में रात होते ही अंजाने ड्रोन उड़ने लगते हैं। ये ड्रोन कहां से आ रहे, कहां जाते हमें नहीं पता। ड्रोन वाले चोर हैं जो हमारे गांव की जानकारी ले रहे हैं। इसलिए गांव के लड़के ड्रोन को पकड़ने के लिए गली, छतों पर पहरेदारी कर रहे हैं। रोहित, मयंक और लड़के भी सोमवार को पहरेदारी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, ड्रोन उड़ने की आशंका को लेकर गांव में कुछ लोगों द्वारा निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से रोहित को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल रोहित को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 100 नंबर की गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

घर का एकलौता चिराग था मृतक

मृतक की मां बबीता ने गांव के ही मयंक पुत्र विनोद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की बड़ी बारीकी से जांच कर रही है। मृतक रोहित अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता की मृत्यु काफी पहले हो चुकी थी, जिसके दो बहन है। बड़ी बहन तनु की शादी हो गई। सोलानी अविवाहित हैं। मौत से परिवार व गांव में शौक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट किया

एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है रोहित नामक युवक को गोली मारी गई, घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मयंक नामक व्यक्ति को आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित मयंक को गिरफ्तार कर लिया है और तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button