गोड्डा

भवन प्रमंडल एवं भवन निर्माण निगम द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में गोड्डा जिला में भवन प्रमंडल, गोड्डा एवं भवन निर्माण निगम, गोड्डा द्वारा संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक  के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले में  चल रहे विभिन्न सरकारी भवनों, कार्यालय भवनों, आवासीय भवनों एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। उन्होंने कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त  के द्वारा अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू को आईटीआई पथरगामा हेतु जमीन चिन्हित करने,धुमकुड़िया भवन निर्माण बोआरीजोर, स्पोर्ट्स कंपलेक्स गोड्डा, कला केंद्र गोड्डा में जमीन उपलब्ध  कराने हेतु संबंधित संबंधित  अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि जिन योजनाओं में भूमि, तकनीकी स्वीकृति, निविदा या अन्य प्रशासनिक कारणों से विलंब हो रहा है, उन सभी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाए। उपायुक्त ने समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी सहयोग से योजनाओं को धरातल पर उतारें, ताकि आमजनों को समय पर उसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी भवनों का निर्माण केवल संरचना तक सीमित न होकर, उनकी उपयोगिता, सुरक्षा एवं दीर्घकालिक स्थायित्व को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात हैंडओवर की प्रक्रिया भी ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में भवन प्रमंडल गोड्डा, भवन निर्माण निगम गोड्डा के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button