झांसी

वीरांगना की धरती पर योगाभ्यास, समाज को सेहतमंद बनाने का संकल्प ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झांसी | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीरांगना की धरती पर योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया । सरकारी एवं समाजसेवी संस्थाओं के तत्वाधान में सामूहिक योगाभ्यास के आयोजन हुए। लोगों ने ध्यान, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगाभ्यास किया ।
एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा, नोडल अधिकारी चंद्रभूषण सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर बिहारी लाल आर्य, पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जीटीएस मूर्ति रहे । प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ अभिषेक मिश्रा सुधीर प्रजापति ने योगाभ्यास कराया कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ जगजीवन राम मौजूद रहे ।
वही रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में योगाभ्यास का आयोजन हुआ ।
वहीं टहरौली के आदर्श जंत्री इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक उदय लुहारी , आचार्य राम सिंह राजपूत के द्वारा एक अभ्यास कराया गया । इस मौके पर दिनेश परिहार रजनीश कंजर पंचम सिंह पटेल रविंद्र सोनी सुखलाल कुशवाहा सुनील शर्मा आशीष उपाध्याय भूपेंद्र राय, रुचि खरे , अवध बनकरआदि उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button