शामली

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झिंझाना नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में बलवंती कन्या इंटर कॉलेज, झिंझाना में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रपाल तोमर ने की, जबकि मुख्य वक्ता अभाविप के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक वैभव ऐरन रहे। नगर मंत्री अंश मित्तल व कार्यक्रम संयोजिका अंशिता शर्मा उपस्थित रहीं।
मुख्य वक्ता वैभव ऐरन ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का दिन है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश था कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको। आज के युवाओं को नकारात्मक सोच, आलस्य और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने 1893 में शिकागो में दिए गए स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दिन पूरी दुनिया ने भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक शक्ति को पहचाना। आज के युवाओं के पास तकनीक, ज्ञान और प्रतिभा है, जरूरत है तो केवल सही दिशा और राष्ट्र के लिए कुछ करने के संकल्प की। इस अवसर पर यश शर्मा, अमर पवार, वंश, चेतन आदि मौजूद रहे।

दस मिनट में डिलीवरी व्यवस्था पर रोक लगाए जाने को देशभर के व्यापारियों की बड़ी जीत
शामली। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की पहल पर केंद्र सरकार द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों की 10 मिनट में डिलीवरी व्यवस्था पर रोक लगाए जाने को देशभर के व्यापारियों की बड़ी जीत बताया गया है। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा लागू की जा रही 10 मिनट में डिलीवरी की नीति डिलीवरी बॉय की जान के लिए जोखिम भरी है और इससे स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस मांग को लेकर कैट द्वारा ज्ञापन के माध्यम से लगातार आवाज उठाई गई थी। केंद्र सरकार ने देश के लगभग 8 करोड़ व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कैट की इस मांग को व्यापारियों की सामूहिक आवाज मानते हुए 10 मिनट में डिलीवरी के फरमान पर रोक लगा दी है। कैट ने इसे देश के व्यापारियों की सोच और सुरक्षा की जीत बताया है। इस निर्णय से जहां डिलीवरी बॉय की जान को होने वाले जोखिम पर अंकुश लगेगा, वहीं स्थानीय व्यापारियों को भी अपने कारोबार के लिए राहत मिलेगी। उन्होंने देशभर के व्यापारियों से 1 मई से 4 मई 2026 तक दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले व्यापार महोत्सव 2026 में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान भी किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button