अमरोहा

अमरोहा में आत्महत्या के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी हाईकोर्ट जाएंगे आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। हैंडलूम कारोबारी गुफरान की आत्महत्या के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, आरोपी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी शहर में घूम रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने की बजाय बचाने के रास्ते बता रही है। कारोबारी के पिता अताउल्लाह ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय के बाहर धरना देने की बात कही है। उधर सोमवार को भी डीएम से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति नहीं मिली सकी।अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी अताउल्लाह के बेटे हैंडलूम कारोबारी गुफरान घर के नीचे कारोबार करते थे। पिछले एक महीने से मोहल्ला कोट निवासी फजल, मोहल्ला सराय कोहना निवासी सोनू कबाब वाला, बबलू व मोहसिन, मोहल्ला चाहमुल्लान निवासी अयूब बावर्ची, मोहल्ला बटवाल निवासी तंजीम बेग, मोहल्ला तलवार शाह निवासी सलीम और गुफरान की भाभी सना उसे परेशान कर रहे थे। 24 अगस्त के शाम चार बजे फजल ने गुफरान को कोट चौकी पर बुलाया यहां पर पहले से सभी आरोपी मौजूद थे। सभी ने पुलिस चौकी के पास ही गुफरान के साथ बदतमीजी व मारपीट की। इसके बाद गुफरान को चौकी से दुकान पर ले गए और बंधक बनाकर पीटा था। आरोपियों से छूटकर शाम को पांच बजे गुफरान घर पहुंचे व पत्नी शबीना से कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।मामले से अनजान परिजनों ने 25 अगस्त को गुफरान के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। वीडियो और सुसाइड नोट सामने आने पर पुलिस ने मृतक कारोबारी के पिता अताउल्ला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में इसकी जानकारी नहीं हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button