पाकुड़

डीसी ने की शिक्षकों समेत बीआरपी/ सीआरपी के साथ समीक्षात्मक बैठक

DC held a review meeting with BRP/CRP including teachers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से जिला के सभी शिक्षकों, बीआरपी, सीआरपी के साथ समीक्षात्मक बैठक किया जिसमें 21 जून 2025 को जिले के सभी स्कूलों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव के रूप में मनाये जाने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि कल 21 जुलाई को तिथि भोज सह जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन को लेकर सभी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। तिथि भोज में गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही 24 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन सभी प्रखंड में किया जाएगा। रक्तदान करने वाले रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र एवं कॉफी मग देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ बच्चों के साथ शिक्षक और जनप्रतिनिधि का जन्मदिन है तो उसको भी तिथि भोजन सह जन्मोत्सव के रूप में मनायें। साथ ही सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में स्कूल आये इससे सुनिश्चित कराये। 25 जुलाई से बाजार समिति में अतिरिक्त क्लास 10 वीं एवं 12 वीं के बच्चों को दिया जायेगा। परख प्रोजेक्ट 2.0 अंतर्गत बात तो करनी ही होगी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के साथ बाल विवाह पर रोक हेतु, बाल मजदूरी पर रोक हेतु, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता पर, गुड टच/बेड टच पर एवं मासिक धर्म एवं स्वच्छता पर शिक्षकों को उक्त बिंदुओं पर कार्यशाला आयोजित कर जानकारी देने का निर्देश दिया गया। साथ ही बोलेगा पाकुड़, बाल चौपाल, आज क्या सीख, फिर से स्कूल चले हम इन सब कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button