ललितपुर

 कांग्रेसियों ने मनाई भारतरत्न पं.मदन मोहन मालवीय, बिजली पासी की जयंती

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि भी मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक की अध्यक्षता में पं.मदन मोहन मालवीय की जयंती व भारतरत्न राजश्री गोपालचार्य की पुण्य तिथि मनाई गई। जिसमें सबसे पहले कांग्रेसियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके समय में ही कांग्रेस ने स्वतंत्रता सग्राम की लड़ाई लड़ी गयी। मदन मोहन मालवीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे और उन्होंने पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मालवीयजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्होंने पार्टी के शुरुआती वर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1909 और 1918 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्य किया और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आकार देने में मदद की। मालवीयजी ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया और ब्रिटिश शासन के खिलाफ विभिन्न आंदोलनों में शामिल हुए। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए काम किया और दोनों समुदायों के बीच सौहार्द और समझ को बढ़ावा देने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। मदन मोहन मालवीय के कांग्रेस के लिए योगदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनकी विरासत आज भी प्रेरणा का स्रोत है। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के वकील लेखक राजनीतिक और दार्शनिक रहे। लोगों ने राजाजी के नाम से पुकारते थे। वैशाली 1952 से 1954 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे, उनकी बेटी लक्ष्मी गांधीजी के पुत्र के साथ शादी हुई थी और वह पूरे दक्षिण में हिंदी का प्रचार प्रसार करते थे। वह स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल रहे। बिजली पासी को भी पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके योगदान की बात कही गई। इस दौरान नेहा तिवारी, डा.खेमचंद्र वर्मा, रामदेवी विश्कर्मा, कुलदीप पाठक, मु.असलम, रामदास, सीताराम राय, दीपक रेकवार, उदलसिंह चंदेल, मुन्नालाल चंदेल, रामकुमार सिंह, भोलू अहिरवार, अशोक कुमार, महेशचंद्र बुंदेला, राहुल सेन, गोकुल प्रसाद नामदेव, शिशुपाल नामदेव, संतोष राय आदि उपस्थित थे। संचालन नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने किया।
फोटो-पी5
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button