बरेली
काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी महोत्सव‘ समापन समारोह पर विभिन्न कार्यक्रमो का किया गया आयोजन
विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकली गयी और विभिन्न सांस्कृतिक व देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटना ‘काकोरी ट्रेन ऐक्शन के शताब्दी समारोह का शुभारम्भ दिनांक 09 अगस्त, 2024 को लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया था। काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी महोत्सव‘ का समापन समारोह का आयोजन आज दिनांक 08 अगस्त, 2025 को किया गया।इस समापन समारोह को जनपद में भव्यता पूर्वक विभिन्न राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मनाया गया। काकोरी ट्रेन ऐक्शन के 100वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में वृक्षारोपण किया गया, जिसे एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़ा गया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थानों यथा-बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, कृषि शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के नायकों के चित्र देशभक्ति के नारे लिखी पट्टिकाओं को हाथ में लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।



