भोपाल

मप्र आरक्षक भर्ती 2025 का रिजल्ट फरवरी महीने में जारी हो सकता

साल 2026 में फिर होगी 8000 पदो पर नई भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 की परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू की है जो 15 दिसंबर तक चलेगी इस भर्ती परीक्षा में लगभग 9 लाख अभ्यर्थी में आवेदन किए थे 15 दिसंबर 2025 को परीक्षा समाप्त हो जाएगी इसके बाद में रिजल्ट जारी होना है सूत्रों के माने तो रिजल्ट फरवरी महीने में जारी हो सकता है प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा साल 2026 में होने वाली 7500 आरक्षकों और 500 सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति की तैयारी में जुट गई है। शाखा मे इन दिनों अगले साल के लिए रोस्टर तय करने का काम जारी है। सिलेक्शन ब्रांच अगले साल अप्रैल में इन पदों की अधिसूचना जारी कर सकती है। यह भर्ती प्रक्रिया अगले साल दिसंबर तक पूरी करने की तैयारी है। पुलिस 2025 में की जाने वाली 7500 आरक्षकों, 500 सब इंस्पेक्टरों और 500 लिपिकीय संवर्ग के पदों की परीक्षा और उनके परिणामों का इंतजार कर रही है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) इन पदों पर लिखित परीक्षाएं आयोजित कर रही है। परिणाम और अन्य प्रक्रियाएं अगले साल मार्च तक आने की संभावना है। अधिकारियों का मानना है कि जैसे ही वर्तमान भर्ती का परिणाम घोषित होता है उसके तुरंत बाद अप्रैल में नई भर्ती (8000 पदों पर) की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जो अभ्यर्थी पुरानी भर्ती में सफल नहीं होते उनको अगली नई भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकता है क्योंकि अगले साल 2026 में 8000 नए पदों पर विज्ञापन जारी होंगे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button