शामली

 सड़क हादसे में अलग-अलग हादसों में दो घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में एक बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। 108 एंबुलेंस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पीड़ित की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेडी निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल जब्बार रविवार को पानीपत से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार क्षेत्र के गांव भभीसा में पहुंचा तो इसी बीच अचानक गली से निकले बाइक सवार ने पीड़ित की बाइक को टक्कर मार दी, और मौके से फरार हो गया। बाइक की टक्कर लगने से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पीड़ित की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव जिडाना निवासी किसान शिवदत्त पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहा था। इसी बीच पीड़ित का हाथ मशीन में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद पीड़ित को छुट्टी दे दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button