मेरठ
डिपोजिट, लोन, लाभांश में जिले का सहकारी बैंक प्रदेश में प्रथम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। डिपोजिट, लोन, लाभांश के मामले में जिले का जिला सहकारी बैंक पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। बैंक के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री दिनेश खटिक विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी एवं समस्त बैंक संचालकगणों की उपस्थिति में लखनऊ में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन एवं उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव एक्सपो 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा जिला सहकारी बैंक लि० मेरठ के अध्यक्ष, विमल कुमार शर्मा एवं सचिव / मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विनय सिंह को सदस्यता महाअभियान 2025 में प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक डिपोजिट जमा कराने पर प्रदेश में प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी सम्बन्ध में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2341.67 करोड़ डिपोजिट कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान 4005.26 करोड़ की कार्यशील पूँजी और 1318.22 करोड़ ऋण वितरण एवं 4630.95 करोड़ सकल लाभ के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला सहकारी बैंक लि० मेरठ का दिनांक 31.03.2025 की स्थिति पर नेट एन०पी०ए० शून्य है। ऋण विविधीकरण योजनाओं में ऋण वितरण हेतु नयी पोलिसी बनाकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश सर्वाधिक लगभग अं0 10.00 करोड़ ऋण वितरण किया गया। जिला सहकारी बैंक लि० मेरठ से 13 गन्ना समितियाँ सम्बद्ध हैं, जिसके माध्यम से कुल 331958 सदस्यों की अंकन 57.62 करोड़ की ऋण सीमा स्वीकृत है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अं0 33.13 करोड़ ऋण वितरण किया गया है। झ वित्तीय वर्ष 2024-25 में गन्ना समितियों की अंकन 55.41 लाख रू0 का ब्याज अनुदान 3.70 प्रतिशत दिया गया है। नाबार्ड /आरबीआई के निर्देशानुसार गन्ना समितियों के सदस्यों को ब्याज अनुदान का लाभ जिला सहकारी बैंक लि० मेरठ के खाता धारकों को ही दिया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में गन्ना समितियों को अंकन 18.60 लाख रू0 लाभांश जिला सहकारी बैंक लि० मेरठ द्वारा वितरित किया गया है। जिला सहकारी बैंक लि० मेरठ द्वारा 70000 लक्ष्य के सापेक्ष 73681 नये सदस्य बनाकर 106.00 प्रतिशत की लक्ष्य पूर्ति की गयी। सदस्यता महाअभियान 2025 की प्रगति हेतु सहकारिता मंत्री जे०पी०एस० राठौर द्वारा अपनी प्रेसवार्ता के माध्यम से जिला सहकारी बैंक लि० मेरठ के सभापति तथा संचालकगण एवं समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं बधाई दी गयी।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पराग के चेयरमैन बलराज सिंह, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह, जिला महामंत्री समीर चौहान, भवर सिंह, हरीश चौधरी, अंकुर मुखिया, जिलाउपाध्यक्ष अशीष प्रताप, फिरेराम धन्तला, अतुल त्यागी, जिलाध्यक्ष युवामोर्चा मोहन गुर्जर एवं बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।