गाजियाबाद

लोनी में 25 जनवरी को होगा चतुर्थ वयोवृद्ध सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वयोवृद्ध सम्मान समारोह इस वर्ष भी भव्य रूप से संपन्न होने जा रहा है। भारत भारती के सौजन्य से 25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाला चतुर्थ वयोवृद्ध सम्मान समारोह अंकुर विहार स्थित संस्कृत वाटिका, हिंडन रोड, एसएलएफ वेद विहार, लोनी (गाजियाबाद) में संपन्न होगा। समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिकों को उनके अनुभव, सेवा और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सामाजिक चेतना को और अधिक सुदृढ़ करना है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक धारकर (राष्ट्रीय संघटक, भाजपा), सांसद सतीश कुमार गौतम, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, दिल्ली विधायक अजय महावर, रुद्र नारायण तिवारी (भारत भारती), ईश्वर चंद्र झा तथा राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी रेखा दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रामनिवास त्रिपाठी (भाजपा पार्षद) ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित समारोह में उपस्थित होकर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान बढ़ाएं।
कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने बताया कि वयोवृद्ध सम्मान समारोह न केवल बुजुर्गों के अनुभवों को सम्मान देने का मंच है, बल्कि यह समाज को उनके योगदान से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button