विश्वनाथ के राष्ट्रीय विद्यालय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य बीरेंद्र प्रसाद शर्मा का दुर्घटना से निधन
आज सुबह विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थी तथा शिक्षक द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विश्वनाथ : विश्वनाथ जिले के मात्र हिंदी माध्यम के विद्यालय राष्ट्रीय विद्यालय हाई स्कूल के प्राचार्य बीरेंद्र प्रसाद शर्मा का कल रात दुर्घटना से निधन हो गया। आज सुबह 11:30 बजे विद्यालय प्रांगण में उनके नश्वर देह को “क” श्रेणी से लेकर दसवीं के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक , कर्मचारी, पूर्व छात्र तथा विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 7:30 बजे बाइक सवार नाबालिक (प्रायः 16 वर्ष बालक) ने उन्हें विश्वनाथ चारिआलि के आमबाड़ी सड़क पार वक्त दुर्घटना ग्रसित किया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए विश्वनाथ के जेके अस्पताल ले जाया गया, वहां के चिकित्सक उन्नत चिकित्सा के लिए तेजपुर प्रेषित किया।लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना से इलाके में शोक का मातम छा गया है। उल्लेखनीय है कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में बीरेंद्र प्रसाद शर्मा के निरंतर प्रयास के कारण वे सन् 1996 से वर्तमान तक अप्रांतीयकृत विद्यालय (वेंचर स्कूल) के कार्य का निर्वहन करते रहे। साथ ही इस वर्ष असम सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इस विद्यालय का प्रांतीयकृत (स्वीकृति) मिलने वाला ही था।



