मथुरा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में मिस्ट कूलिंग सिस्टम श्रद्धालुओं को दे रहा राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ट्रस्ट ने मिस्ट कूलिंग सिस्टम लगवाए हैं। गर्भगृह के बाहर कतार में खड़े श्रद्धालुओं को पानी की फुहार से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि गर्मी में ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से परेशान होना पड़ता था। गर्भगृह के बाहर लगी लाइन में भी श्रद्धालु भी परेशान होते थे। इसी को देखते हुए गर्भगृह के बाहर और परिसर में मिस्ट कूलिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इनसे लगातार श्रद्धालुओं को पानी की फुहार के माध्यम से गर्मी से राहत दिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गोविंद द्वार पर भी सिस्टम स्थापित किया जाएगा।



