अमरोहा
सावन का तीसरा सोमवार कल अमरोहा में नेशनल हाईवे पर बढ़ी कांवड़ियों की संख्या पुलिस ने ड्रोन से रखी नजर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कल सावन का तीसरा सोमवार है और अमरोहा जिले में शिवालियों में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है l नेशनल हाईवे 9 पर भी कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ है l हाईवे की एक लेंन पर कावड़िए अपने गतंव्य की और बढ़ते दिखाई दे रहे हैं l शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर अमरोहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है l पुलिस ड्रोन कैमरे से नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले कांवड़ियों पर नजर रख रही है l रविवार दोपहर दो बजे अमरोहा डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने दौरा किया l एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया है l कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है l नेशनल हाईवे पर कई जगह पुलिस बल तैनात किया गया है l सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ रात में और ज्यादा बढ़ाने की उम्मीद है l कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए गए हैं l


