गाजियाबाद
लोनी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, 340 बुज़ुर्गों को किया गया सम्मानित
भारत भारती ने किया वयोवृद्ध सम्मान समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद) : अंकुर बिहार स्थित संस्कृत वाटिका, जिंदल रोड, एस.एल.एफ. वेद विहार में रविवार को भारत भारती उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीआर क्षेत्र के 340 वरिष्ठ नागरिकों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमें 280 पुरुष और 60 महिलाएं शामिल थीं।
समारोह की शुरुआत भारत माता के उद्घोष और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बुज़ुर्गों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया और उनके अनुभवों को आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया।
मुख्य अतिथि भारत भारती के राष्ट्रीय संघटक विवेक धारकर ने कहा कि बुज़ुर्ग समाज को दिशा देते हैं और उनका सम्मान सभ्य समाज की पहचान है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा ने कहा कि बुज़ुर्ग समाज की जीवित पाठशाला होते हैं।
राष्ट्रवादी सवर्ण महासंघ के पं. सतीश शर्मा ने इसे भारतीय संस्कृति का सजीव उदाहरण बताया, जब कि राष्ट्रीय वाली ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश भारद्वाज ने कहा कि बुज़ुर्गों के सम्मान से समाज की जड़ें मजबूत होती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन भारत भारती गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष रामनिवास त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। समारोह में रुद् नारायण तिवारी, शिवम् तिवारी अंकुर शर्मा, विनोद मित्तल सहित गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।




