विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए सैन (नाई) समाज ने भागीदारी निभाते हुए सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
सैन समाज के लोगों ने किया हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

मन्दिर प्रांगण में गूंजे गगनभेदी नारों से गूंजायमान हुआ भुसावर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भुसावर सहित देश भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अन्तर्गत आयोजित हो रहें हिन्दू सम्मेलनों में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सैन (नाई) समाज ने सक्रिय भागीदारी निभाई गई है।ज्ञात हो कि ऐतिहासिक नगरी भुसावर में आगामी 1 फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले “विराट हिन्दू सम्मेलन” न केवल आस्था का संगम बनेगा, बल्कि यह समाजिक समरसता की एक नई इबारत भी लिखेगा। इस भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कस्बे के ईटामडा सड़क मार्ग स्थित राधा कृष्ण युगल किशोर जी मन्दिर प्रांगण में सैन (नाई) समाज के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के पार्षद रणजीत सैन एवं समाज सेवी विष्णु सैन, विष्णु कुमार के नेतृत्व में भगवान के दरबार में आयोजित इस गरिमामयी बैनर, पोस्टर का विमोचन किया गया। जहां उन्होंने कहा कि हमें हमेशा ऐसे समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रीहित को मजबूत करने के साथ सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। जैसे ही पोस्टर का अनावरण हुआ पूरा मन्दिर परिसर भारत माता के जयकारों और हिन्दू जगेगा देश जगेगा,,जात पात की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई जैसे गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। इस विराट हिन्दू सम्मेलन के बैनर, पोस्टर विमोचन के उपलक्ष्य में वेद प्रकाश, बबलू सैन,भगवान सैन, विकास सैन, बालकृष्ण,हरीश सैनी, सुग्रीव आदि मौजूद रहें जिन्होंने अपनी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए सम्मिलित होकर उन्होंने सकल हिन्दू समाज केशव बस्ती के आगामी 1 फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन जिन्दल फार्म हाउस में गरिमा बढ़ाने और समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा।



