बरेली

पुलिस अधीक्षक नगर, मानुष पारिक द्वारा  माघ पूर्णिमा पर्व को ध्यान में रखते हुए रामगंगा घाट का किया निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक ने आज आगामी माघ पूर्णिमा पर्व (माघ पूर्णिमा स्नान) के दृष्टिगत रामगंगा घाट का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनपद पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) ने घाट पर मौजूद व्यवस्थाओं भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण की तैयारियाँ, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन की उपलब्धता,  प्रकाश व्यवस्था, सी.सी.टी.वी. निगरानी एवं पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु उचित मार्ग चिन्हांकन एवं बैरिकेडिंग किये जाने, महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ को रोकने हेतु समय-समय पर घोषणाएँ किये जाने एवं आपात स्थिति में त्वरित राहत कार्य हेतु सभी टीमें अलर्ट पर रहने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button