बेतुल

बैतूल भीमपुर में महिला स्वास्थ्य शिविर में 2021 मरीजों की जांच

35 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर
बीपी, शुगर से लेकर टीबी और सिकलसेल की हुईं जांच, 47 दिव्यांग बच्चों को जिला अस्पताल रेफर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में 1 अक्टूबर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विशाल महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाडे, राज्य स्तर से आई वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. आभा शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद, मंडल अध्यक्ष अनिल उइके, जनपद सदस्य पप्पु काकोडिया, सरपंच मानसिंह नरें सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। बीएमओ डॉ. दीपक निगवाल, बाईई श्रीमती सी. पद्माकर, बीपीएम तिवारी मोरले और बीसीएम श्रीमती पी. बावसे ने बताया कि कुल 2021 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिनमें 289 पुरुष और 1732 महिलाएं शामिल थीं। शुगर की 373, बीपी की 715, हीमोग्लोबिन की 583, टीबी की 299, एचआईवी की 26, सिकलसेल की 132, नेत्र रोग की 118 जांचें की गईं। मोतियाबिंद के 35 मरीज चिन्हित किए गए। दंत रोग के 60, हड्डी रोग के 97, नाक-कान-गला के 44, किशोरों के 239, एएनसी महिलाओं के 107 और शिशु रोग के 26 मरीजों की जांच की गई। 47 विकलांग बच्चों को प्रमाणपत्र हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। डॉ. मनोज हुरमाडे ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और महिलाओं में गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान कर जीवन में सुधार लाना है। शिविर की सफलता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अहम योगदान दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button