बरेली

होटल से चार लाख की चोरी, सीसीटीवी बंद मिले                                  

पुलिस ने शुरू की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित होटल डिप्लोमेट में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। होटल के कैश काउंटर से करीब चार लाख रुपये गायब होने से होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग एक सप्ताह पहले की है, जिसकी शिकायत अब पुलिस से की गई है।
होटल प्रबंधन के अनुसार 23 जनवरी को अकाउंट विभाग के लॉकर में लगभग साढ़े चार लाख रुपये सुरक्षित रखे गए थे। 25 जनवरी की शाम जब लॉकर खोला गया तो उसमें मात्र 50 हजार रुपये ही मिले। नकदी कम मिलने की सूचना मिलते ही होटल प्रशासन सकते में आ गया।
पहले अंदरूनी जांच, फिर पुलिस से गुहार
नकदी गायब होने के बाद होटल प्रबंधन ने पहले अपने स्तर पर कर्मचारियों से पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच की, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। इसके बाद होटल निदेशक के माध्यम से कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई। कार्रवाई में देरी होने पर एसपी सिटी को भी पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला अकाउंट विभाग से जुड़ा है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button